श्री समरथ जैन श्रावक संघ धुलिया द्वारा दीक्षा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दो मुमुक्षु – राहुलभाई सुराणा (बालाघाट निवासी) और हर्षभाई देसर्डा (शिरूर कासार निवासी) – सांसारिक जीवन त्यागकर संयम का मार्ग अपनाएंगे। इस दीक्षा महोत्सव को परम पावन सानिध्य समरथ गच्छाधिपती, क्रियोध्दारक प.पू. उत्तमचंदजी म.सा. और आगमज्ञाता, स्वाध्याय शिरोमणी प.पू. रोशनलालजी म.सा. आदि ठाणा एवं प. पू. प्रवीनकवरजी आदि सतियों के दिव्य आशीर्वाद से 2 मुमुक्षु संयम लेकर अपना मनुष्य भव सफल बनाने जा रहे हैं।
इस पावन अवसर पर मंगलवार, 6 मई 2025 को दोपहर 2:30 बजे से 4:00 बजे तक अग्रवाल विश्राम भवन के डोम में अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसी दिन सुबह 8:00 बजे अग्रवाल विश्राम भवन से वरघोड़ा निकाला जाएगा, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होता जुना धुलिया स्थानक पहुचेगा .
दीक्षा महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम बुधवार, 7 मई 2025 को प्रातः 9:00 बजे गिंदोडिया हायस्कूल प्रांगण, पारोला रोड स्थित रचना हॉल के सामने आयोजित किया जाएगा।
श्रीसंघ ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इस शुभ अवसर पर उपस्थित होकर मुमुक्षुओं को आशीर्वाद देने और साधर्मी सेवा का लाभ देने की विनंती की है। उन्होंने कहा कि यह धुलिया शहर के लिए एक गौरव का क्षण है, जहाँ दो युवा आत्माएं मोक्ष के मार्ग पर अग्रसर हो रही हैं। समस्त श्री संघ धुलिया की ओर से आपको दीक्षा पर पधारने कि विनती करते हैं।