प्रतिभावान महिलाओं का सम्मान समारोह संपन्न !

पुणे, पर्युषण पर्व के पावन अवसर पर श्री आदिनाथ स्थानकवासी जैन भवन में समाज की प्रतिभावान एवं प्रतिभासंपन्न महिलाओं के सम्मानार्थ नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समाज की उन महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल कर समाज का नाम रोशन किया है।

श्रीलंका में होने वाली ‘जेपीएल’ के लिए ‘पुणे पेशवाज’ टीम की घोषणा !

जीतो अपेक्स की ओर से 24 अगस्त से 5 सितंबर के बीच ‘जेपीएल’ का पहला सीज़न ! पुणे, श्रीलंका में आयोजित होने वाली ‘जीतो प्रीमियर लीग’ (JPL) क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए पुणे की आधिकारिक टीम ‘पुणे पेशवाज’ का भव्य अनावरण द कोरिंथियन्स रिसॉर्ट क्लब में उत्साह और उमंग के माहौल में संपन्न हुआ। जीतो अपेक्स … Read more

पुणे की बेटी अविस्मा उपेश मर्लेचा ने जापान में लहराया तिरंगा !

सैतामा एशियन कप में जीता 5 वां स्थान ! पुणे, सपने वही सच होते हैं, जिन्हें मेहनत और लगन का पंख मिल जाए। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है पुणे की बेटी अविस्मा उपेश मर्लेचा की, जिसने अपनी स्केट्स पर देश का मान बढ़ाते हुए जापान की धरती पर भारत का झंडा ऊंचा किया।

जापान में आयोजित ‘साइतामा इनलाइन फ्रीस्टाइल एशिया कप-2026’ में नीव लोढ़ा ने किया भारत का प्रतिनिधित्व !

जापान के साइतामा शहर में 30 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित प्रतिष्ठित ‘साइतामा इनलाइन फ्रीस्टाइल एशिया कप-2026’ (जापान अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप-2026) में रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (आरएसएफआई) की इंडिया स्केट इनलाइन फ्रीस्टाइल टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया। इस टीम में पुणे की टीम एलाइट के कुल 9 खिलाड़ियों … Read more

विजय भंडारी का जन्मदिवस बना समाज के नाम !

मुस्कान बांटने वालों का जन्मदिन भी मुस्कान बन जाता है ! पुणे, जीवन में सामाजिक दायित्व निभाना ही सच्ची सफलता की पहचान है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए जीतो अपेक्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लायंस क्लब ऑफ पुणे के पूर्व प्रांतपाल विजय भंडारी का 59वां जन्मदिवस आज हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर … Read more