कोपरगांव में जैन संस्कार शिविर – बच्चों में सदगुणों का बीजारोपण !

श्री अखिल भारतीय समरथ जैन श्रावक संघ, मालेगाँव के अंतर्गत श्री समरथ जैन श्रावक मंडल, महाराष्ट्र शाखा द्वारा बच्चों में सदगुनों का बीजारोपण हो और जैन संस्कारों का संवर्धन हो इस हेतु से आयोजित शिविर

वयोमर्यादा :  ९ से १६ वर्ष

शिविर अवधि :  १० दिवस
दि.  9 मई 25 से 18 मई 25

शिविर की विशेषताएँ :
१)  निसर्गरम्य स्थान २)  अनुभवी अध्यापक
३)  लडको लडकियो की अलग अलग आवास व्यवस्था
४)  जीवन जिने की कला  ५) जैन धर्म से व्यक्तित्व का निर्माण

स्थान : आत्मा मालिक सेमी इंग्लिश मिडियम गुरुकुल, आत्मा मालिक हॉस्पिटल के पीछे, शिर्डी कोपरगांव रोड, काेकमठाण,                    तालुका, कोपरगाव जिला अहिल्यानगर (अहमदनगर) 423601

शिविर नियमावली :
१.  सामायिक का वेश, मुँहपत्ती, आसन, पूंजनी, पेन, पेंसिल, डायरी अवश्य लाना है। (compulsory)
२.  शिविरार्थी मोबाइल साथ लाये नहीं, लाया तो 500 रू जुर्माना भरना होगा।
३.  स्वयं की बेडशीट, ओढने की चद्दर, पानी बोतल लाना है।
४.  शिविर के लिए पूरे १० दिन वहीं रहना अनिवार्य है.
५.  शिविर के दौरान पालकों को मिलने आना मना है।
६.  कोई विशेष दवाई गोली हो तो उनके साथ देवे, और कोई खास बीमारी हो तो रेक्टर या टीचर को पूर्व में ही सुचना देवे।
७.  शिविर के दौरान सामायिक, धार्मिक वाचन, धार्मिक स्पर्धा का आयोजन होगा, उसका रिजल्ट पर्यवेक्षक द्वारा निकाला जाएगा,        जो कि अंतिम निर्णय होगा।
८.  बच्चों को शिविर छोड़ने की ओर लेकर जाने कि व्यवस्था आपकी होगी।
९.  एडमिशन का अंतिम निर्णय कमेटी का होगा।
१०. उम्र जांचने के लिए शिविरार्थी को साथ में आधार कार्ड (Xerox)लाना आवश्यक है।

धर्म से जुड़े रहे

Leave a Comment