पुणे, स्वानंद महिला संस्था और श्री ऑल इंडिया जैन कॉन्फ्रेंस के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं का बदलता भावविश्व विषय पर एक विशेष चर्चा सत्र का आयोजन किया गया। प्रभु श्रीराम जन्म महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके बदलते विचार, सामाजिक और सांस्कृतिक परिवर्तन पर गहन चर्चा की गई।
इस सत्र के अध्यक्ष श्री ऑल इंडिया जैन कॉन्ग्रेस के उपाध्यक्ष डॉ. अशोककुमार पगारिया थे। कार्यक्रम में प्रो. सुरेखा कटारिया (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), सुशीला मुथा, खिवराज मुथा, शोभा बंब, भवरीलाल कांकरिया ,प्रकाश कटारिया, अंजली शहा, नितिन बेदमुथा (पंचम झोन अध्यक्ष), संदेश गदिया ,सुभाष सुराणा, सिमा गांधी एवं स्वानंद महिला मंडल उपस्थित रहे। संगोष्ठी कर संचालन कीर्तनकार ह. श्वेता राठौड़ ने किया।