पुणे, पुणे जिला रिटेल व्यापारी संघ द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में संघवी विमलचंद ए. वेदमुथ्था को ‘उत्कृष्ट व्यापारी पुरस्कार 2025’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 25 मई को विश्व व्यापार दिवस के अवसर पर पुणे गणेश कला क्रीड़ा मंच में आयोजित एक विशेष ‘सन्मान समारोह’ में प्रदान किया गया। वेदमुथ्था को व्यापार के साथ-साथ सामाजिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला।
इस सम्मान समारोह में पुणे जिले के कई गणमान्य व्यक्तियों को उनके व्यापारिक और सामाजिक योगदान के लिए स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित किया गया। संघवी विमलचंद आनंदराजजी वेदमुत्था (भूति/पुणे) को हजारों की जनमेदिनी की उपस्थिति में गणमान्य व्यक्तियों के कर-कमलों से सम्मानित किया गया। उन्हें सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक क्षेत्रों में वर्षों से किए गए उनके उल्लेखनीय कार्यों के मद्देनजर यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
इस अवसर पर व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री सचिनभाऊ निवंगुणे, भाजपा व्यापारी आघाडी के अध्यक्ष श्री उमेशजी शाह, भूतपूर्व अध्यक्ष श्री महेंद्रजी व्यास, भूतपूर्व नगरसेवक श्री प्रवीण चोरबोले, ग्राहक पेठ अध्यक्ष श्री सूर्यकांतजी पाठक सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। विमलचंद संघवी के साथ-साथ जैन समाज से श्री किशोरजी लोढ़ा, श्री महेंद्रजी सुंदेचा मुथ्था, श्री राजकुमार भंडारी, श्री स्वप्निल शाह और अन्य कई प्रमुख व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया।