राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुसंधान क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान !
पुणे, शैक्षणिक, अनुसंधान एवं कृत्रिम बुद्धिमत्ता (Artificial Intelligence) के क्षेत्र में निरंतर एवं उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. संकेत रमाकांत लोढा को एमजीएम विश्वविद्यालय, छत्रपति संभाजीनगर द्वारा Management Science विषय में Doctor of Philosophy (Ph.D.) की उपाधि प्रदान की गई है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उनका शोध प्रबंध “Analysis of Marketing Based on Customer Segmentation Using Machine Learning” सफलतापूर्वक स्वीकृत हुआ है तथा उन्हें पीएच.डी. की उपाधि हेतु पात्र घोषित किया गया है। उनकी मौखिक परीक्षा (Viva-Voce) ३१ जुलाई २०२६ को संपन्न हुई।
