पुणे, आधुनिक जीवन की भागदौड़ में जब तनाव, चिंता और मानसिक दबाव आम बात बन गए हैं, ऐसे समय में श्री आदिनाथ भक्तामर हीलिंग सेंटर, पुणे द्वारा आगामी ९ अक्टूबर २०२६ को आंतरराष्ट्रीय भक्तामर दिवस का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन पंडित फार्म्स, पुणे में प्रातः ठीक ९ बजकर ९ मिनट ९ सेकंड पर संपन्न होगा।
