श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस (नई दिल्ली) – चतुर्थ जोन महाराष्ट्र प्रांत ने मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह का आयोजन किया है। रविवार 9 अगस्त 2026
व को सुबह 9.45 बजे नाशिक स्थित धनदाई बैंक्वेट हॉल में यह समारोह होगा। इस समारोह में मेधावी छात्रों के अलावा आदर्श शैक्षणिक संस्था, आदर्श पत्रकार, आदि पुरस्कार भी वितरित किए जायेंगे। इस कार्यक्रम के दौरान एक विशेष शैक्षणिक मार्गदर्शन सत्र का भी आयोजन किया गया है। चतुर्थ जोन के प्रांतीय अध्यक्ष मोहनलाल लोढा ने यह जानकारी दी है।
