खराड़ी, पुणे। पुणे की धर्मनगरी खराड़ी में 25 अक्टूबर 2026 को भव्य एवं ऐतिहासिक जैनेश्वरी मुनि दीक्षा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और अपार उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर देशभर से पधारे 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर दीक्षा के पावन क्षणों का साक्षात्कार किया।
परम पूज्य मुनि श्री 108 अजित सागर जी महाराज ने ऐलक श्री 105 विवेकानन्द सागर जी महाराज को जैनेश्वरी मुनि दीक्षा प्रदान कर मुनि श्री 108 विदित सागर जी महाराज नाम दिया। इसी पावन अवसर पर आदर्श भैया को ऐलक दीक्षा प्रदान कर ऐलक श्री 105 विजित सागर जी महाराज नाम दिया गया।
