4 मई 2025 को पुणे के गुलटेकड़ी स्थित महावीर प्रतिष्ठाण में जैन जागृति केंद्र (JJC) पुणे शाखा का विधिवत उद्घाटन समारोह अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह समारोह सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला, जिसके बाद सभी अतिथियों के लिए स्वादिष्ट भोज का आयोजन किया गया। JJC पुणे ने सम्पूर्ण मुंबई टीम, मुख्य अतिथि तथा जलक्रीड़ा क्षेत्र की प्रतिभा का सुंदर मोमेंटो देकर सम्मान किया।
इस विशेष अवसर पर मुंबई से पधारे निम्नलिखित मुख्य पदाधिकारियों ने समारोह की शोभा बढ़ाई:
– किशोर एस. शेठ, चेयरमैन, JJC सेंट्रल बोर्ड
– रमेश जे. मोरबीया, चेयरमैन, JJC सेंट्रल बोर्ड चैरिटेबल ट्रस्ट
– प्रफुल पी. मेहता, डेवलपमेंट सेक्रेटरी, JJC सेंट्रल बोर्ड
– मिलन एच. शाह, कोषाध्यक्ष, JJC सेंट्रल बोर्ड
मुंबई टीम ने पुणे टीम का शपथग्रहण (installation) तथा पिनिंग सेरेमनी का सफल संचालन किया और पुणे शाखा के भविष्य के कार्यों, दिशा-निर्देशों एवं उद्देश्यों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
JJC पुणे के मुख्य उद्देश्य :
– योग्य एवं जरूरतमंद छात्रों को उच्च शिक्षा हेतु बिना ब्याज का रिफंडेबल लोन, जेजेसी की पात्रता मानदंडों के अनुसार और कुछ सीमा तक, प्रदान करना।
– विभिन्न संगठनों से जुड़ाव कर छात्रों को शैक्षणिक सहायता, जैन अल्पसंख्यक लाभ, तथा कम लागत में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की जानकारी उपलब्ध कराना।
– भविष्य में खेल, धार्मिक, सामाजिक, एवं मनोरंजन से जुड़े सामूहिक कार्यक्रम आयोजित कर समुदाय को एक मंच पर एकत्र करना।
यह केंद्र पुणे जैन समुदाय के लिए शिक्षा क्षेत्र में समर्थन का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ है। कई छात्र गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा से वंचित रह जाते हैं, या तो जानकारी की कमी के कारण या ऊँची फीस न भर पाने के कारण। JJC पुणे यह सुनिश्चित करेगा कि कोई भी योग्य विद्यार्थी अच्छी शिक्षा से वंचित न रहे।
The punch line of JJC is:
“Empowerment starts here! Committed to Education.”
कार्यक्रम में पुणे की जल-पोलो खिलाड़ी राजश्री गुगले को उनके खेल क्षेत्र में अद्भुत उपलब्धियों के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. संजय बी. चोरडिया (संस्थापक अध्यक्ष, सूर्यदत्ता एजुकेशन फाउंडेशन) ने उच्च शिक्षा के महत्व, वर्तमान शिक्षा परिदृश्य एवं समुदाय के लिए आवश्यक कदमों पर प्रेरणादायक मार्गदर्शन दिया।
विशेष अतिथि श्री विजयकांत कोठारीजी ने भी समारोह की शोभा बढ़ाई।
श्री सुधीर शाह और श्रीमती रूपा शाह ने शिक्षा क्षेत्र में JJC जैसे केंद्र की आवश्यकता पर अपने अनुभव साझा किए !
JJC बॉम्बे न केवल शिक्षा बल्कि युवा सशक्तिकरण (Youth Empowerment) और जैन मैट्रिमोनी प्रोग्राम्स (Jain Matrimony Programs), जिनमें सामूहिक विवाह (Samuh Vivah) भी शामिल हैं, में सक्रिय रूप से कार्यरत है। यह ट्रस्ट पिछले 50 वर्षों से अस्तित्व में है और भारत भर में लगभग 180 केंद्र पर संचालित हो रहा है, साथ ही भारत के बाहर भी इसकी 4 शाखाएँ कार्यरत हैं।
नवनियुक्त पुणे समिति :
– अध्यक्ष : पृथ्वीराज धोका
– उपाध्यक्ष : नरेंद्र परमार, हरेश शाह
– सचिव : राहुल शाह, रीता गांधी, देवेंद्र मुथा
– संयुक्त सचिव : कविता श्रीश्रिमाल
– कोषाध्यक्ष : प्रवीण गुंडेचा
– संयुक्त कोषाध्यक्ष : महावीर चोरडिया
– समिति सदस्य : सुरेश देसरडा, गणपत मेहता, पुष्पा कटारिया, किशोर मुनोत, कमलेश जैन, रमेश पोरवाल
सदस्यता योजना (अब खुली):
– ₹3000 प्रति कपल
– ₹1500 प्रति एकल सदस्य
सदस्यता के तहत सदस्य केवल आर्थिक सहायता के लिए ही नहीं, बल्कि मनोरंजन, धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों में भी भाग ले सकेंगे, जिससे समुदाय में एकता और सहभागिता को बढ़ावा मिलेगा।
कार्यक्रम में पुणे जैन समाज की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने उपस्थिति दर्ज कर, इस ऐतिहासिक पहल का स्वागत किया। JJC पुणे अब शिक्षा और सेवा के नए मानदंड स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।