मुंबई , मोहनखेड़ा तीर्थ विकास प्रेरक परम पूज्य गच्छाधिपति आचार्य श्री ऋषभचन्द्र सूरीश्वरजी म.सा.के पट्टधर वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य श्री हितेशचन्द्र सूरीश्वरजी म.सा.आदि ठाणा का इस वर्ष का चातुर्मास मुंबई महानगर में होगा।
श्री नमिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर, कामाठीपुरा मुंबई के तत्वावधान में गुरुदेव का भव्य चातुर्मास प्रवेशोत्सव शुक्रवार 4 जुलाई को होगा।गुरुदेव के साथ मुनिराज श्री दिव्यचन्द्र विजयजी म.सा. मुनिराज श्री वैराग्ययश विजयजी म.सा. आदि ठाणा 3 का भी प्रवेश होगा।गच्छाधिपति बनने के बाद महाराष्ट्र प्रांत में गुरुदेव का प्रथम चातुर्मास होने से लोगों में जबरदस्त उत्साह है और श्री संघ इसे ऐतिहासिक बनाने की तैयारी कर रहा हैं।संघ ने दर्शन वंदन का लाभ लेने की विनंती की हैं।
संघ ने निवेदन किया है कि चातुर्मासार्थ सभी गुरुभक्तों से निवेदन है की चातुर्मास मंगल प्रवेश में अधिक से अधिक पधारकर गुरुभक्ति का परिचय प्रदान करावें तथा प्रवेश पर मुंबई पधारने वाले अपने आगमन की सुचना 25 जून के पूर्व नीचे दिए गए नंबरों पर सूचना दें।
जोईत जैन – 8888885136
जुगराज जैन – 9428069999
नरपत जैन – 9372846554 अथवा
हीरालाल जैन से – 7700047799
पर संपर्क करें।
चातुर्मास स्थल :– श्री नमिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर, कामाठीपुरा, गली नं 8, मुंबई,महाराष्ट्र.
दीपक जैन