संथारा में लीन संथारासाधिका उपप्रवर्तिनी प. पू. डॉ प्रियदर्शनाजी म. सा. – साधना का 34 वां दिन !

पुणे,  संथारा साधिका उपप्रवर्तिनी प. पू. डॉ प्रियदर्शनाजी म. सा. अपने तीसरे संथारा संकल्प के 34 वें दिन में प्रवेश किया है। आपश्री का सदैव सभी जीवों के प्रति करुणा भाव रहता हैं और अपने इस बात का सदैव ध्यान रखा कि आपके कारण से किसी भी आत्मा को दुख न पहुँचे। शारीरिक असाता आने पर भी आपने स्वाध्याय, तप और जप में तनिक भी प्रमाद नहीं किया । अपनी सरलता और मधुर स्वभाव के धनी 86 वर्षीय यह त्यागी आत्मा, कोथरुड स्थानक के प्रांगण में अपनी साधना के उच्चतम शिखर की ओर अग्रसर हैं।

Leave a Comment