जब व्यापार ने ओढ़ी भक्ति की चादर — मार्केट यार्ड में वारकऱ्यों की सेवा बनी मिसाल !
पुणे, संत तुकाराम महाराज और संत ज्ञानेश्वर माऊली की पालखी जब पुणे में विश्राम के लिए रुकी, तो मार्केट यार्ड परिसर मानो भक्ति के रंग में पूरी तरह रंग गया। यहाँ के व्यापारी प्रतिष्ठानों ने सिर्फ व्यापार ही नहीं, बल्कि सेवा और संस्कार की एक ऐसी मिसाल पेश की, जिसने हर आने-जाने वाले का दिल छू लिया। केंद्रीय नागरी विमानवाहतूक एवं सहकार राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोळ स्वयं विभिन्न सेवा केंद्रों पर पहुँचे, वारकरी बंधु-भगिनियों से आत्मीयता से बातचीत की, और उनकी निःस्वार्थ सेवा भावना को नमन किया।
