पुणे, जैन दिवाकर गुरुदेव श्री चौथमल जी महाराज साहब की 150वीं जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित जन्म जयंती महोत्सव बड़े ही श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें श्रावक-श्राविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
