नई दिल्ली में आयोजित द्वितीय आईकोसा स्कूल सम्मेलन एवं पुरस्कार समारोह में विद्यालय की निदेशक श्रीमती शीला ओक को ‘आईकोसा टीचर्स अवॉर्ड 2026’ से भी सम्मान
पुणे, 2026: सूर्यदत्त नेशनल स्कूल, पुणे को नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित द्वितीय आईकोसा स्कूल सम्मेलन एवं पुरस्कार समारोह 2026 में प्रतिष्ठित 'आईकोसा एजुकेशन इम्पैक्ट अवॉर्ड 2026' से सम्मानित किया गया। विद्यालय की ओर से यह सम्मान निदेशक श्रीमती शीला ओक ने प्राप्त किया। यह पुरस्कार इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ स्कूल एक्रेडिटेशन (आईकोसा) द्वारा प्रदान किया गया।
