पुणे, व्यापार महर्षि स्व. उत्तमचंदजी उर्फ बाबा पोकर्णा जी की पुण्यतिथि के पावन अवसर पर गुरुवार, दि. १६ जुलै २०२६ को मार्केट यार्ड परिसर स्थित उनके पुतले पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सभी ने नतमस्तक होकर उस महान विभूति को याद किया, जिन्होंने अपने जीवन का हर पल व्यापारी बंधुओं की सेवा और चेंबर के उत्थान में समर्पित कर दिया।
