प्लेटिनम 9 वर्ल्ड टॉवर को मिला ‘टाइम्स पावर ब्रांड्स 2025’ अवार्ड !

 

पुणे, टाइम्स ग्रुप द्वारा प्लेटिनम ग्रुप के चेयरमैन, करण जैन, को प्रतिष्ठित ‘टाइम्स पावर ब्रांड्स 2025’ अवार्ड से सम्मानित किया गया है। आपको यह सम्मान पुणे में आइकॉनिक लग्जरी कमर्शियल प्रोजेक्ट, प्लेटिनम 9 वर्ल्ड टॉवर, के लिए दिया गया। यह भव्य सम्मान समारोह पुणे के ग्रांड हयात होटल में आयोजित किया गया था, जहां अभिनेत्री शिबानी अख्तर के हाथों करण जैन को यह अवार्ड प्रदान किया गया।

 “जीरो से हीरो” बनने की एक प्रेरणादायक कहानी है, करण जैन की । आपने शुरुआत में कई चुनौतियों का सामना किया, लेकिन कभी जीवन में हार नहीं मानी।

करण जैन सिर्फ एक सफल व्यवसायी ही नहीं, एक अत्यंत सक्रिय, धार्मिक और सामाजिक व्यक्ति भी हैं। आप विभिन्न सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और अपनी धार्मिक आस्थाओं का पालन करते हैं। आपका मानना है कि समाज को वापस देना और समुदाय के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि व्यवसाय में सफलता प्राप्त करना।

आपको दुनिया घूमने का बहुत शौक है और आप जहां भी जाते हैं, नए विचारों को अपने व्यापार में जरूर लेकर आते हैं। आपका मानना है कि विभिन्न संस्कृति और नए स्थान का अनुभव आपको रचनात्मक रूप से सोचने के लिए मदद करता है।

आपकी सफलता में आपके परिवार का पूरा साथ हमेशा रहा है। आपके परिवार ने हर कदम पर आपका समर्थन किया, जिससे आपको अपने सपनों को पूरा करने की शक्ति मिली।

टाइम्स पावर ब्रांड्स 202′ अवार्ड के लिए जैन परम्परा परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं !

Leave a Comment