३००० वारकरियों के लिए ‘महावीर फूड’ और ‘ऋषि आनंद वन’ की खास पहल !

पुणे, भागदौड़ भरी ज़िंदगी में इंसानियत और सेवाभाव की मिसाल पेश करते हुए एक दिल छू लेने वाली घटना सामने आई है। पंढरपुर की वारी में शामिल लगभग ३००० वारकरियों के लिए उपवास की खिचड़ी और अन्य ज़रूरी सामान मुहैया कराने का अनोखा अभियान ‘महावीर फूड’ और ‘ऋषि आनंद वन’ परिवार ने सफलतापूर्वक चलाया। ख़ास बात यह रही कि यह सारा सामान एक ही गाड़ी से वारकरियों तक पहुँचाया गया।

इस सेवा कार्य में राजकुमारजी लोढा के परिवार से लोढा काकी, संगीता छाजेड, उनकी योगा टीम एवं सालवे काका इन सभी ने सहकार्य किया, उनके ७५ लोगों की टीम के साथ-साथ महावीर फूड के विजयजी मरलेचा और ऋषि आनंद वन परिवार ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। इस अवसर पर सभी ने सेवा का आनंद अनुभव किया। वारकरियों के अगले १५ दिनों के सफ़र के लिए ज़रूरी खिचड़ी, चाय, गुड़ और अन्य सभी सामग्री उन्हें उपलब्ध कराई गई।

इस नेक काम में कई गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी रही, जिनमें मार्केट यार्ड के पूर्व नगरसेवक, ‘पुढारी’ अख़बार के संपादक कसबे साहेब और भ्रष्टाचार समिति के अध्यक्ष अपनी टीम के साथ शामिल थे। इसके अलावा, महावीर फूड मार्केट यार्ड की टीम और ऋषि आनंद वन परिवार ने भी इस कार्य में अथक प्रयास किए।

कार्यक्रम के आयोजकों ने इस अवसर पर आभार व्यक्त करते हुए कहा, “आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में लोगों को जोड़ना और उन्हें बनाए रखना ही असली आनंद है। विजयजी मरलेचा ने कहां, जिन्होंने अपना अमूल्य समय देकर तन, मन, धन से सहयोग किया, मैं उन सभी सहयोगी मित्रों और सेवाभावी टीम का हृदय से आभारी हूँ।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महावीर फूड के संस्थापक अशोकजी पगारिया, अध्यक्ष विजयजी मरलेचा , कार्याध्यक्ष प्रमोदभाऊ छाजेड, , दानदाता रमणलालजी लुंकड (औंध) , महिला कार्यकर्ताएँ, दानदाता शिलाजी जोगी (हडपसर), डॉ. सुरेंद्र ओस्तवाल और मरलेचा परिवार का विशेष सहयोग रहा।इन सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम आनंदमय माहौल में संपन्न हुआ और सभी दिंडी के वारकरी समाज को आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाओं के साथ यह सेवा समर्पित की गई।

Leave a Comment