दिल्ली, ‘भारत देश’ जो कि राजा ऋषभदेव जो जैनधर्म के प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ हुए , उनके ज्येष्ठ पुत्र सम्राट भरत चक्रवर्ती जिनके नाम से अपने देश का नाम ‘भारत’ पड़ा ,ऐसे गौरवशाली भारत की राजधानी दिल्ली की पावन धरा पर स्थित अहिंसा स्थल, महरौली में जैन धर्म के चौबीसवें तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी का महामस्तकाभिषेक महोत्सव का पावन आयोजन वीर प्रभु के जन्मकल्याणक के शुभ अवसर पर दिनांक 9 अप्रैल, 2025 (बुधवार) से 13 अप्रैल 2025 (रविवार) तक किया जा रहा है। यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि अहिंसा और शांति के सार्वभौमिक संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का एक दुर्लभ एवं ऐतिहासिक अवसर है।