पुणे, 20 अप्रैल, 2025 को महावीर जन्मकल्याणक के अवसर पर, महावीर फूड बैंक पुणे ने एक सराहनीय पहल की। राष्ट्रसंत आनंद ऋषीजी पुण्य प्रदान रथ पर एकत्र किए गए अनाज को बुधवार पेठ स्थित रामेश्वर मार्केट के सार्वजनिक काका सभागृह के दूसरे मंजिल पर दोपहर 3:30 बजे वितरित किया गया।
यह अनाज वितरण कार्यक्रम विशेष रूप से पेठ क्षेत्र की जरूरतमंद माताओं और उनके परिवारों के लिए आयोजित किया गया था, जिससे उन्हें इस महत्वपूर्ण अवसर पर सहायता मिल सके।
इस नेक कार्य में विजयकुमार मर्लेचा अध्यक्ष, प्रमोद छाजेड कार्याध्यक्ष, पी आय संतोषजी गोरे, सुरेशजी कालेकर, राधिका दिदी, चंदू मेडम, अलका गुजनाल अलका फाउंडेशन की सदस्य आदि ने विशेष सहयोग प्रदान किया। यह कार्यक्रम ऋषीआनंदवन और महावीर फूड बैंक पुणे के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
इस पहल से जरूरतमंद परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री प्राप्त हुई और महावीर जन्मकल्याणक का पर्व और भी सार्थक बन गया।
एड रुपल चोरड़िया,
सम्पादिका, जैन परम्परा मैगजीन, पुणे