वडगांव मावल, पुणे, 12 फरवरी वडगांव मावल (महाराष्ट्र) मुमुक्षु शिवमजी संदीपजी बाफना के दीक्षा कार्यक्रम की शुरवात कुमकुम तिलक की रस्म के साथ श्रमणसंघीय युवाचार्य महेंद्रऋषिजी म.सा. उपप्रवर्तक अक्षयऋषिजी, बरसादाता गौतम मुनि जी महाराज आदि ठाणा एवं उपप्रवर्तिनी प्रियदर्शना जी म.,महाराष्ट्र प्रवर्तिनी प्रतिभा जी. राजस्थान प्रवर्तिनी सुप्रभा जी. उपप्रवर्तिनी सत्यसाधना जी,उपप्रवर्तिनी सुमनप्रभा जी म.सा. साध्वी स्वर्णश्री जी म सा,तेलातप आराधिका चंदनबाला जी, महासती ज्ञानप्रभा जी सरल उप प्रवर्तिनी दिव्यज्योति जी म.अनुष्ठान आराधिका साध्वी कुमुदलता जी म., महासती चारूप्रज्ञा जी म. महासाध्वी संयक दर्शना जी. साध्वी अनन्त ज्योति,आयंबिल अराधिका सफलदर्शना जी म. साध्वी सुयशा जी म., सौरभ सुधा जी आदि के सहित 100 से अधिक साधु साध्वीयो के सानिध्य और जैन समाज के सैकड़ों श्रावक -श्राविकाओं की उपस्थिति मे मुमुक्षु शिवम जी बाफना के माता पिता बाफना और श्रीसंघ वडगांव मावल द्वारा कुंकुम तिलक किया गया।
