भगवान महावीर की तप, ध्यान और संयम साधना से लें प्रेरणा –उपप्रवर्तक गुरुदेव श्री अभिषेक मुनि जी म. सा. !

कोथरुड, पुणे, श्री वर्धमान सांस्कृतिक प्रतिष्ठान में विराजित गुरु सुमति शिष्य उपप्रवर्तक, तप दिवाकर गुरुदेव श्री अभिषेक मुनि जी म. सा. ने आज धर्मसभा को संबोधित करते हुए समय की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जो समय एक बार गुजर जाता है, वह लौटकर कभी नहीं आता। दिन-रात, पल और घड़ियां एक बार व्यतीत होने के बाद पुनः प्राप्त नहीं होतीं। कालचक्र निरंतर गतिमान है और जो व्यक्ति इस बहते हुए समय का सदुपयोग कर लेता है, उसका जीवन सार्थक एवं सफल हो जाता है।

Leave a Comment