महाराष्ट्र में अखिल भारतीय समरथ जैन श्रावक संघ का बीजारोपण संवर्धन बाल संस्कार शिविर सफलतापूर्वक संपन्न !

 

कोपरगाव, श्री अखिल भारतीय समरथ जैन श्रावक संघ मालेगाँव भारत के तत्वावधान में महाराष्ट्र शाखा द्वारा आयोजित दस दिवसीय “बीजारोपण संवर्धन बाल संस्कार शिविर” का सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह शिविर 9 मई से 18 मई तक कोपरगाव में आयोजित किया गया था और इसका समापन “हम फिरसे आयेंगे” के उत्साहपूर्ण उद्घोष के साथ हुआ।

शिविर में 650 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिन्होंने विभिन्न धार्मिक गतिविधियों के माध्यम से संस्कार और नैतिक मूल्यों को सीखा। शिविर को सफल बनाने में 70 अध्यापक और 25 स्वयंसेवक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस आयोजन में कोपरगाव, येवला, शिरडी, लासलगाव, वैजापूर और श्रीरामपुर जैसे विभिन्न स्थानों से श्रावक, श्राविका और युवा संघ के सदस्य ने सक्रिय रूप से सेवा प्रदान की। सभी ने मिलकर बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए एक सकारात्मक और प्रेरणादायक वातावरण तैयार किया।

यह शिविर बच्चों में अच्छे संस्कार, धार्मिक ज्ञान और सामाजिक मूल्यों के बीजारोपण और उनके संवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। शिविर के समापन पर बच्चों में एक नई ऊर्जा और उत्साह देखा गया, जो भविष्य में उन्हें अच्छे संस्कारों से संस्कारित करेगा। बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए ऐसे शिविर का आयोजन होना, बेहद जरूरी है। हम आपके कार्य की खूब अनुमोदना करते हैं!

Leave a Comment