प्रीति सुधाजी शिक्षा निधि द्वारा 101 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह संपन्न !
नासिक, जैन श्वेतांबर स्थानकवासी श्रीसंघ, नासिक द्वारा संचालित परम पूज्य श्री प्रीतिसुधाजी शिक्षण फंड आयोजित छात्रवृत्ति, शैक्षणिक एवं कौशल्य पुरस्कार वितरण समारोह 2 अगस्त 2026 को धनदाई हॉल में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कक्षा बारहवीं और उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाले 101 मेधावी छात्रों, तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी छात्रों को गणमान्य व्यक्तियों के हाथों सम्मानित किया गया। विभिन्न धार्मिक सूत्रों और प्रार्थनाओं का पाठ करके ‘आनंदरत्न’ पुरस्कार प्राप्त करने वाली क्षमा भंडारी, प्रियल पारख और मिष्टी गुंदेचा का विशेष सम्मान किया गया।
