विश्व कल्याण हेतु 9 अप्रैल को ‘विश्व नवकार महामंत्र दिवस’ / नवकार डे का भव्य आयोजन !

जीतो द्वारा 108 देशों में नवकार महामंत्र का विश्वव्यापी जाप, आध्यात्मिक गुरु, राजनेता, अभिनेता, खिलाड़ी और उद्योगपति होंगे सहभागी !

जीतो एपेक्स के चेयरमन पृथ्वीराजजी कोठारी और जीतो अपेक्स प्रेसिडेंट विजयजी भंडारी द्वारा उद्घोषणा !

पुणे, विश्व में शांति एवं कल्याण की कामना से, आगामी 9 अप्रैल, 2025 को ‘विश्व नवकार मंत्र दिवस’ का दिव्य आयोजन होने जा रहा है। इस पावन अवसर पर, विश्व के 108 देशों में एक ही समय पर नवकार महामंत्र का जाप किया जाएगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन जीतो द्वारा किया जा रहा है, यह जानकारी जीतो एपेक्स के चेयरमन पृथ्वीराजजी कोठारी और जीतो अपेक्स प्रेसिडेंट विजयजी भंडारी ने दी।आज विश्व में अशांति और संघर्ष का वातावरण है। ऐसे समय में, संपूर्ण विश्व में शांति स्थापित करने और विश्व के कल्याण के लिए, इस नवकार महामंत्र का जाप किया जाएगा। यह जाप इसलिए किया जा रहा है ताकि विश्व नकारात्मकता से सकारात्मकता की ओर अग्रसर हो।

नवकार महामंत्र एक शाश्वत प्रार्थना है, जो विनम्रता, कृतज्ञता और भक्ति का प्रतीक है। यह मंत्र मानवता के लिए अत्यंत उपयोगी है और इससे विश्व कल्याण की भावना प्रकट होती है। आगामी 9 अप्रैल को मनाए जाने वाले ‘विश्व नवकार मंत्र दिवस’ के अवसर पर, विश्व के 108 देशों में नवकार महामंत्र का जाप होगा। जीतो एपेक्स के प्रेसिडेंट विजयजी भंडारी ने सभी जाति और धर्म के लोगों से इस विश्व कल्याणकारी प्रार्थना में भाग लेने का आह्वान किया है।

विश्व कल्याण के लिए किए जाने वाले नवकार महामंत्र का विशेष महत्व है। इस प्रार्थना के माध्यम से अरिहंतों को नमन किया जाता है। ये वे विभूतियाँ हैं जिन्होंने केवलज्ञान प्राप्त किया है। मोक्ष प्राप्त विभूतियां, साधु-संत को भी इसके माध्यम से नमन किया जाता है। चेयरमन पृथ्वीराजजी कोठारी ने बताया कि इस नवकार महामंत्र की प्रार्थना से हमारे और हमारे आसपास के विश्व में सकारात्मकता बढ़ती है।

Home

विश्व नवकार मंत्र दिवस’ के अवसर पर 9 अप्रैल को आयोजित होने वाली प्रार्थना में भाग लेने के इच्छुक लोग निम्नलिखित लिंक पर जाकर पंजीकरण अवश्य कराएं –

पृथ्वीराजजी कोठारी ने घोषणा देते हुए कहा, नवकार मंत्र मात्र शब्दों का समूह नहीं, बल्कि यह जीवन का एक मार्ग है। इस मंत्र के जाप से हृदय में शांति का अमृत और आनंद की दिव्य अनुभूति होती है। नवकार मंत्र का जाप करने से हम जीवन की कठिनाइयों का सामना करने के लिए अधिक सक्षम बनते हैं और हमें सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है।9 अप्रैल का शुभ दिन ‘नवकार दिवस’ के रूप में आलोकित होगा। इस पावन अवसर पर, हम सभी को एक साथ आकर नवकार मंत्र का जाप करना चाहिए, जिससे हमारे जीवन में सकारात्मकता का दिव्य प्रकाश फैले।
हम सब मिलकर नवकार मंत्र की शक्ति को महसूस करें ।

पृथ्वीराजजी कोठारी,
जीतो अपेक्स चेअरमन

विजय जी भंडारी ने जानकारी दी कि 9 अप्रैल को ‘विश्व नवकार दिवस’ के रूप में पूरी दुनिया में मनाया जाएगा। उस दिन, सुबह 7 बजे से 9:30 बजे तक, पूरी दुनिया में एक ही समय में नवकार मंत्र का जाप किया जाएगा। इसमें आध्यात्मिक गुरु, राजनीतिक नेता, अभिनेता, खिलाड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता, उद्योगपति और विभिन्न क्षेत्रों के सम्मानित व्यक्ति अपने-अपने स्थानों पर उपस्थित रहेंगे। धर्म, जाति, समुदाय, राज्य और देश की सीमाओं से परे, दुनिया के 108 देशों में इस नवकार महामंत्र का जाप होगा। इसके लिए 100 से अधिक समारोह आयोजित किए जाएंगे और 6,000 से अधिक स्थानों से इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा।

विजयजी भंडारी,
जीतो अपेक्स प्रेसिडेंट

 

Leave a Comment