मात्र एक माह में उपाध्याय प्रवर प. पू. प्रवीण ऋषिजी म. सा. ने पुणे के 576 किलोमीटर क्षेत्रफ़ल में से लगभग 350 किलोमीटर विहार तीर्थयात्रा की संपन्न !

1 जून को हुआ था हडपसर में मंगल प्रदेश ! 1 जुलाई को सुखसाग़र को किया पावन !

पुणे, महाराष्ट्र की ज्ञान नगरी पुणे की पुण्य धरा पर चातुर्मासार्थ पधारे उपाध्याय प्रवर प. पू. प्रवीण ऋषिजी म. सा. एवं मधुरकंठी प. पू. तीर्थेष ऋषिजी म. सा. जो एक माह से पुणे के अलग-अलग क्षेत्र में विहार कर भगवान महावीर के धर्म का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। वर्धमान सांस्कृतिक केंद्र, गंगाधाम शत्रुंजय रोड, पुणे में 6 जुलाई 2025 को आपश्री का मंगल प्रवेश होने जा रहा है। गुरुदेव का आज सुखसागर स्थानक में मंगल प्रवचन हुआ। जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। गुरुदेव के हर प्रवचन में भगवान महावीर के सद्गुणों का सार होता है। पर इस प्रवचन की सबसे अच्छी बात मुझे यह लगी जब गुरुदेव सबकी निद्रा जगाने के लिए एक अलग अंदाज में हॅलो कह रहे थे। मानो हॅलो कहकर हमें हमारी गलतियों को याद दिलाकर अवगत करा रहे थे।

Leave a Comment