श्रमण संघ के शिल्पकार मालव केशरी पू. गुरुदेव सौभाग्यमलजी म.सा. का पुण्यस्मरण दिवस !
संभाजीनगर, श्रमणसंघ के शिल्पकार मालव केशरी पूज्य गुरुदेव श्री सौभाग्यमलजी म.सा. के 41वें पुण्य स्मरण दिवस के उपलक्ष्य में एक अष्टदिवसीय गुरुभक्ति आनंदोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम उपप्रवर्तनी ओजस्वी वक्ता पूज्य श्री सुमनप्रभाजी म.सा. आदी ठाणा 7 के सान्निध्य में 12 जुलाई से 19 जुलाई तक महावीर भवन के प्रांगण में संपन्न होंगा।
यह आनंदोत्सव गुरुदेव के सिद्धांत को स्मरण करने और उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करने का एक अनूठा अवसर है।
प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक विशेष प्रवचन होंगे।
कार्यक्रम का विस्तृत जानकारी इस प्रकार है:
* 12 जुलाई: मौन दिवस
* 13 जुलाई: दान दिवस
* 14 जुलाई: वंदना दिवस
* 15 जुलाई: सामूहिक एकासना तप दिवस (पूज्य श्री स्वर्णश्री जी म.सा. के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ‘हर घर हो एकासन तप’ का संकल्प)
* 16 जुलाई: सिद्धितप आरंभ दिवस
* 17 जुलाई: द्रव्यमर्यादा दिवस
* 18 जुलाई: सामायिक दिवस
* 19 जुलाई: सामूहिक आयंबिल दिवस
(मालव केशरी पूज्य गुरुदेव श्री सौभाग्यमलजी म.सा. के पुण्य स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर दो आयंबिल’ का संकल्प)
यह अष्टदिवसीय कार्यक्रम संभाजी नगर के जैन समुदाय के लिए आध्यात्मिक उन्नति और गुरुभक्ति का एक महत्वपूर्ण अवसर है। संभाजी नगर में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, युवक महिला, बहू, और युवती मंडल यह समारोह सफल करने के लिए अथक प्रयासरत हैं।