जैन जागृती सेंटर सेंट्रल चॅरिटेबल ट्रस्ट मुंबई तथा जैन जागृति सेन्टर, पुणे द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान समारोह संपन्न !

पुणे, जैन जागृति सेन्टर, पुणे द्वारा दिनांक 25 जुलाई 2026 को श्री महावीर जैन हॉस्टल, पुणे में एक भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सी.ए. फाउंडेशन (प्रथम चरण) उत्तीर्ण विद्यार्थियों तथा कक्षा 12वीं में 95% एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर कुल 45 विद्यार्थियों का सम्मान किया गया तथा लगभग 150 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Comment