दुबई – -:यहां के श्री सकल स्थानकवासी जैन संघके अध्यक्ष डॉ धीरजजी जैन एवं महिला अध्यक्षा डॉ ममता जैन इनके नेतृत्व में एवं संघके विश्वस्त मंडल के सहयोगसे बुर दुबई के मीना बझार जैसे प्रमुख लोकेशनमे जैन स्थानक एवं जैन भोजनशाला के लिए ३३०० स्क्वे फुट के इमारत का अधिग्रहण किया गया! इस स्थानक भवन का शुभारंभ पुणे से आए हुए स्वाध्यायी- श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस जैन कॉन्फ्रेंस के जैन भवन योजना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अशोककुमार पगारिया, पंचम झोनके ज्ञानप्रकाश योजना के प्रांतीय अध्यक्ष ॲड पी एम जैन ,जेष्ठ स्वाध्याई शांतीलाल जी फुलफगर इनके एवं विश्वस्त मंडल के प्रमुख उपस्थिति में नवकार महामंत्र जाप से किया गया! इस समय डॉ धीरजजीके पिताजी कांतिलाल जी दुगड़, माताजी सौ शोभाताई तथा दादीजी पद्माबाई , ,तथा जैनम , जिविका ये जैन परिवार के सदस्य उपस्थित थे ।विश्वस्त एवं समाजके प्रमुख मान्यवर श्री हितेश बागमार ,पवन गांधी, निरज दुगड़, निखिल सांकला , अमित भळगट, रितेश गदिया ,सनी बोरा ,नमन जैन आदि महानुभाव उपस्थित थे!
इस समय डॉ अशोककुमार पगारिया इन्होंने जैन कॉन्फ्रेंस की ओर है भारत के स्थानकवासी जैन समाज की ओरसे डॉ धीरजजी,तथा डॉ ममता जी एवं सकल जैन संघको धन्यवाद देते हुए हार्दिक अभिनंदन किया !-गल्फ के देशों में यह पहला जैन स्थानक है यह बड़ी गौरवकी बात है ! यहां के जैन समाजके लिए प्रार्थना,सामाईक ,प्रतिक्रमण तथा अन्य धार्मिक कार्यक्रमोके लिए यह स्थानक एक अध्यात्मिक रुपसे ऐतिहासिक प्रकल्प शाबित होगा,ऐसा कहा ।जैन कॉन्फ्रेंस के संविधान के अनुसार यहां सदस्य भी किये जाएंगे ऐसा आश्वासन दिया! इस जैन संघका काफी सालोंका यह सपना पूरा हुआ, यह सभीकै लिए गौरवकी एवं हर्षोल्लास की घटना है यह प्रतिपादित किया! ” इस समय दादीजी पद्माबाई कांतिलाल जी, धीरज जी जैन , डॉ ममता जी जैन , श्री शांतीलालजी फुलफगर तथा डॉ अशोककुमार पगारिया इनके द्वारा मंगलपाठ दिया गया !