पुणे, जीतो पुणे चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़, चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के नेतृत्व में जीतो स्पोर्ट्स कार्निवल में क्रिकेट टूर्नामेंट रोमांच से भरपूर था ! तीन दिवसीय खेल महाकुंभ में 28 टीम्स के 252 धुरंधरों समेत कुल 436 खिलाड़ीयों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इंडस कैपिटल के संजय संघवी के टाइटल स्पॉन्सरशिप ने इस आयोजन को नई ऊँचाइयाँ दी।