पिंपरी, पुणे, दि इन्स्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की पिंपरी-चिंचवड शाखा को वर्ष 2026-27 के लिए एक नया और जोशीला नेतृत्व मिल गया है। निगडी स्थित संस्था कार्यालय में हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में सीए महावीर अशोकलाल कोठारी को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया।
पूर्व अध्यक्ष सीए वैभव मोदी ने अत्यंत स्नेहपूर्ण वातावरण में सीए महावीर कोठारी को अध्यक्ष पद की बागडोर सौंपी।
नई कार्यकारिणी में सीए मनोज मालपाणी – उपाध्यक्ष, सीए सारिका चोरडीया- सचिव, सीए धीरज बलदोटा- कोषाध्यक्ष एवं सीए छात्र संगठन अध्यक्ष के रूप में शामिल हैं। कार्यकारिणी सदस्यों में सीए शैलेश बोरे और सीए सचिन ढेरंगे भी शामिल हैं।
नवनियुक्त अध्यक्ष सीए महावीर कोठारी ने बताया कि इस वर्ष संस्था की ओर से सदस्यों और विद्यार्थियों के लिए कार्यशालाएं, कर संबंधी ज्ञान सत्र, परिचर्चाएं, करियर मार्गदर्शन तथा अनेक समाजोपयोगी कार्यक्रम पूरे साल आयोजित किए जाएंगे। उनके इरादे साफ हैं — यह कार्यकाल केवल पद निभाने का नहीं, बल्कि समाज और पेशे की सच्ची सेवा करने का होगा।