भगवान महावीर स्वामीजी का २६२४ वां जन्म कल्याणक महोत्सव !

पुणे में सकल जैन संघ का भव्य उपक्रम !

पुणे, भगवान महावीर स्वामीजी का २६२४ वां जन्म कल्याणक महोत्सव श्री जैन सामुदायिक उत्सव समिती, पुणे एवं सकल जैन संघ द्वारा धूमधाम से मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में १० अप्रैल २०२५ को शहर में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। जिसमें श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ, श्री वर्धमान श्वेतांबर स्थानकवासी जैन श्रावक संघ, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा, श्री दिगंबर जैन समाज एवं स्थानीय विभिन्न संस्थाएँ एक साथ जुड़कर महावीर जन्म कल्याणक मना रहे हैं। गुरु भगवन्तो के आशीर्वाद और उनके नेश्राय में यह जन्म महोत्सव मनाया जाएगा।

Leave a Comment