बेंगलुरु में सर्वायव्हर्स जिनवाणी जीतो पुणे ने जीती पहली जीतो नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट लीग !

पुणे, जीतो पुणे चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़, चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के मार्गदर्शन में बेंगलुरु में पुणे से टीम रवाना हुई थी। पुणे के लिए गौरव की बात है कि खेल जगत की दुनिया में बेंगलुरु में सर्वायव्हर्स जिनवाणी जीतो पुणे ने पहली जीतो नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट लीग जीती। बेंगलुरु के जैन इंटरनेशनल रेसिडेंशियल स्कूल में 2, 3 और 4 मई को आयोजित पहली जीतो नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट लीग में सर्वायव्हर्स जिनवाणी जीतो पुणे टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। टीम के ओनर रितेश ओसवाल और कैप्टन ऋषभ राठौड़ थे।

जीतो स्पोर्ट्स के तत्वावधान में आयोजित इस ऐतिहासिक टूर्नामेंट जीतो बैंगलोर नॉर्थ और जीतो बैंगलोर साउथ ने की। पूरे भारत से आई 24 टीम्स ने भाग लिया और तीन दिनों में कुल 55 मैच खेले गए।

 

Leave a Comment