राष्ट्रीय महिला कार्यकारिणी समिति का शपथ विधि समारोह एवं कार्यकारिणी समिति की प्रथम सभा हर्षोल्लासपूर्वक हुआ सम्पन्न !
श्रीमती विजया किशोर रहाटकर जी – राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्षा रही मुख्य अतिथि !

* नई दिल्ली, श्री आल इंडिया श्वेताम्बर स्थानकवासी जैन काॅन्फ्रेंस, नई दिल्ली की राष्ट्रीय महिला शाखा के तत्वावधान में राष्ट्रीय जैन महिला महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन 12, जैन भवन, शहीद भगतसिंह मार्ग, गोल मार्किट, नई दिल्ली के सांस्कृतिक हाॅल में हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर देश भर से राष्ट्रीय महिला शाखा की राष्ट्रीय / प्रांतीय महिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही।
* रविवार, दिनांक 01 जून 2025 को प्रातः 09ः30 बजे से राष्ट्रीय महिला कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारियों का शपथ विधि समारोह का भव्य आयोजन राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा श्रीमति संतोष सुरेशजी जैन की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर देशभर की सभी राष्ट्रीय एवं प्रांतीय महिला पदाधिकारियों, जैन काॅन्फ्रेंस योजना अध्यक्षाओं / योजना मंत्रियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई तथा जैन काॅन्फ्रेंस के संविधान के अनुसार सभी ने अपने-अपने पदों की शपथ ग्रहण कर अधिकारिक रूप से अपने कत्र्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। समारोह अध्यक्षा श्रीमती चन्द्रकली महावीर प्रसाद जी जैन रही, ध्वजारोहण श्रीमती मीनाक्षी विनय जी जैन ने किया। तेरे मेरे सपने संवाद केन्द्र का अनावरण श्रीमती रीचा संदीप जी जैन ने किया।

* इस अवसर पर श्रीमती संतोष सुरेशजी जैन ने सभी महिलाओं से आव्हान करते हुए कहा कि ध्यान योगी, युग प्रधान, श्रमण संघीय आचार्य सम्राट् पूज्य डाॅ. श्री शिवमुनिजी म. सा. के 84वें जन्मदिवस के अवसर पर सम्पूर्ण भारतवर्ष में 84 हजार एकासने कर अपनी श्रद्धाभक्ति का परिचय प्रस्तुत करें। उन्होंने साथ कहा कि सम्पूर्ण देश में प्रांत अनुसार अधिक से अधिक संख्या में तेरे मेरे सपने संवाद केन्द्र खोले जाएं तथा इसकी जानकारी केन्द्रीय कार्यालय को प्रेषित करें।
* दोपहर 03ः00 बजे राष्ट्रीय महिला कार्यकारिणी समिति की प्रथम सभा का आयोजन राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा श्रीमति संतोष सुरेशजी जैन की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर देशभर से पधारी सभी राष्ट्रीय महिला पदाधिकारीं एवं प्रांतीय महिला पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत करते हुए वर्तमान कार्यकाल के मध्य में किए जाने वाली भविष्यगत् योजनाओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। सभा में उपस्थित सभी महिलाओं ने इस कार्यकाल के लिए निर्धारित किए गए लक्ष्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
*
* राष्ट्रीय जैन महिला सम्मेलन – 2025 का आयोजन मुख्य अतिथि महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती विजया किशोर रहाटकर जी के आतिथ्य में किया गया। उन्होंने सभी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला हमारे समाज की भविष्य निर्माता है। उन्होंने तेरे मेरे सपने की योजना के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की और सम्पूर्ण संवाद तेरे मेरे सपने पर ही आधारित रहा। उन्होंने कहा कि जैन समाज को विश्व का एक श्रेष्ठ धर्म और शालीन समाज माना जाता है। जैन समाज सदा से ही समाज सेवा और राष्ट्र सेवा के कार्यों में अग्रणी रहता है। जैन समाज की महिलाओं ने उनसे खुलकर चर्चा-वार्ता की।
* इस अवसर पर विशेष आमंत्रित के रूप में जैन काॅन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान् अतुलजी जैन, राष्ट्रीय समन्वयक श्रीमान् सुभाषजी ओसवाल जैन, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष श्रीमान् जसवंत जी जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमान् महावीर प्रसादर जी जैन, राष्ट्रीय महामंत्री डाॅ. अमित राय जी जैन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रीमान् विनय कुमार जी जैन, हर प्रांत जैन भवन योजना राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अशोक कुमार जी एन. पगारिया जैन, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष श्रीमान् विपुल जी जैन, राष्ट्रीय मंत्री श्रीमान् नरेश जी जैन ‘रिण्ढाना’, श्रीमान् दीपक जी जैन, दिल्ली प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमान् जितेन्द्रजी जैन, उत्तर प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमान् कीमतीलाल जी जैन, दिल्ली प्रांतीय महामंत्री श्रीमान् ललित जी ओसवाल जैन, प्रांतीय कोषाध्यक्ष श्रीमान् रवि जी जैन, वरिष्ठ मार्गदर्शक श्रीमान् सुरेन्द्र जी जैन का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
* दोनों कार्यक्रमों में राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा श्रीमती संतोष सुरेशजी जैन, पूर्व राष्ट्रीय महिला अध्यक्षा श्रीमती रेणु डिपिनजी जैन, श्रीमती रूचिराजी सुराणा जैन, श्रीमती विमल सुदर्शनजी बाफना जैन, श्रीमती पुष्पा राजेन्द्रजी गोखरू जैन, राष्ट्रीय महिला चेयरमैन श्रीमती अनामिका कुलदीप तलेसरा जैन, राष्ट्रीय राष्ट्रीय महिला वाईस चेयरमैन श्रीमती मीनाक्षी विनयजी जैन, महिला वरिष्ठ उपाध्यक्षा श्रीमती कुसुम महावीर प्रसाद जी जैन, राष्ट्रीय महिला महामंत्री श्रीमती रीचा संदीपजी जैन, समारोह अध्यक्षा श्रीमती चन्द्रकली महावीर प्रसाद जी जैन, राष्ट्रीय महिला प्रमुख मार्गदर्शक श्रीमती रचना नरेश जी जैन, श्रीमती लता अविनाशजी चोरड़िया जैन, वरिष्ठ मार्गदर्शिका श्रीमती नीलम सुभाषजी ओसवाल जैन, राष्ट्रीय महिला कोषाध्यक्षा श्रीमती उर्मिल नरेशजी जैन, राष्ट्रीय महिला सह-कोषाध्यक्षा श्रीमती कौशल्या नरेशजी जैन सभी प्रांतीय महिला अध्यक्षा के साथ प्रांतीय महिला शाखा के पदाधिकारी उपस्थित रही। शपथ विधि समारोह एवं महिला कार्यकारिणी समिति की सभा का संचालन राष्ट्रीय महिला महामंत्री श्रीमति रीचा संदीपजी जैन के द्वारा किया गया।
* इस मौके पर देशभर से पधारी सभी प्रांतीय महिला अध्यक्षा एवं टीम तथा राष्ट्रीय महिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का अतुलनीय सहयोग रहा। नव-निवर्तमान दिल्ली प्रांतीय युवा अध्यक्ष श्रीमान् दिनेशजी जैन ‘रिण्ढ़ाना’, दिल्ली प्रांतीय युवा अध्यक्ष श्रीमान् विनीत जी जैन, राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्षा श्रीमती निर्मल सुरेन्द्र जी जैन, राष्ट्रीय महिला प्रचार-प्रसार मंत्री श्रीमती तरंग राजीव जी जैन, राष्ट्रीय महिला संगठन मंत्री श्रीमती स्वाति अभय जी जैन, राष्ट्रीय महिला मंत्री सीमा राकेश जी जैन, वरिष्ठ मार्गदर्शिका श्रीमती सुमित्रा जी जैन, श्रीमती त्रिशला जी जैन, श्रीमती सीमा जी जैन, श्रीमती वीणा जी जैन ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को देखा और उनका सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ, जिसके लिए आप सभी का हार्दिक आभार एवं अभिनंदन!
प्रेषक :
रीचा संदीप जैन
राष्ट्रीय महिला महामंत्री