आचार्य श्रीमद् विजय रामचंद्र सुरीश्वरजी महाराजजी का ३४ वां समाधि पर्व दिन संपन्न !

पुणे, महाराष्ट्र देशोधारक आचार्य श्रीमद् विजय रामचंद्र सुरीश्वरजी महाराज जी का ३४ वा समाधि पर्व ईशा एमराल्ड सोसाइटी, गंगाधाम में मनाया गया। समाधि पर्व आध्यात्मिक गुरु के दिवंगत होने के बाद उनकी याद में मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण अवसर है। इस अवसर पर उनके अनुयायी और श्रद्धालु उनके जीवन, शिक्षाओं और योगदान को याद करते हैं।

उनकी यादें साजा करते हुवे प्रवचन प्रभावक आचार्य श्रीमद् कीर्तियशसुरीश्वर महाराज जी ने कहा, आचार्य श्रीमद विजय रामचंद्र सुरेश्वरजी जैन समुदाय में एक प्रमुख आध्यात्मिक गुरु थे। उनके अनुयायी उनकी शिक्षाओं का पालन करते हुए अपने जीवन को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास करते हैं। वे सत्वशाली महा पुरुष थे। उनको धर्म शास्त्र का श्रवण एवं अध्ययन करना बहुत प्रिय था।

आपकी ये तीन बाते बहोत ही महत्व पूर्ण थी।

संसार छोड़ने जैसा है, संयम लेने जैसा है और मोक्ष पाने जैसा है।

समाधि पर्व के दौरान विभिन्न मंदिरों मे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

Leave a Comment