थेरगांव, ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी युवा जैन कॉन्फ्रेंस के पंचम ज़ोन द्वारा 15 अगस्त को आयोजित रक्तदान शिविर अभियान के तहत थेरगांव में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 101 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और रक्तदान किया। इस सफल आयोजन के लिए ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी युवा जैन कॉन्फ्रेंस ने सभी रक्तदाताओं का हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त किया है।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और शिविर को सफल बनाने में योगदान दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकप्रिय और कार्यसम्राट, महासंसदरत्न सांसद श्रीरंगजी (आप्पा) चंदूशेठ बारणे थे, जो शिवसेना के उपनेता, प्रवक्ता, लोकसभा के मुख्य प्रतोद और भारत सरकार में केंद्रीय परमाणु ऊर्जा स्थायी समिति के सभापति भी हैं।
इस अवसर पर विशेष अतिथियों के रूप में पद्मश्री श्री मुरलीकांतजी पेटकर, जो प्रथम पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट, अर्जुन पुरस्कार और शिवछत्रपती पुरस्कार विजेता हैं, उन्होंने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इनके साथ-साथ नगरसेविका श्रीमती माया ताई बारणे, केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रवि भाऊ पवार, प्रांतीय अध्यक्ष श्री नितिनजी बेदमुथा, युवा उद्योजक पै. योगेश आप्पा सपकाळ और युवा नेता श्री अनिकेत भाऊ प्रभू भी उपस्थित थे।
आयोजकों ने रुणवाल हेरिटेज के सभी निवासियों का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इस नेक काम में अपना समर्थन दिया। यह शिविर समाज के प्रति जिम्मेदारी और एकजुटता का एक उत्कृष्ट उदाहरण साबित हुआ