पुणे, आज के भागदौड़ भरे जीवन में बढ़ते तनाव, डिप्रेशन और एंजाइटी से जूझते मन को भक्ति और आध्यात्म की शीतल छांव देने के उद्देश्य से श्री आदिनाथ भक्तामर हीलिंग सेंटर, पुणे द्वारा भव्य भक्तामर अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। यह अनुष्ठान शनिवार, 14 नवंबर 2026 को सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक पुष्कर धाम, गंगाधाम शत्रुंजय मंदिर रोड, शांतिनगर सोसायटी के सामने, कोंढवा, पुणे-48 में संपन्न होगा।
