मंदिर में मोबाइल की जरूरत या मन की शांति?

तमिलनाडु सरकार का फैसला जैन मंदिरों के लिए भी आत्ममंथन का अवसर

  • श्रमण डॉ पुष्पेन्द्र

तमिलनाडु सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राज्य के 52 प्रमुख मंदिरों में 1 सितंबर 2026 से कैमरा वाले मोबाइल फोन अंदर ले जाने पर रोक लागू कर दी है। श्रद्धालुओं को प्रवेश से पहले मोबाइल निर्धारित काउंटर पर जमा करना होगा। इसके पीछे उद्देश्य मंदिरों की पवित्रता, शांति और आध्यात्मिक वातावरण को बनाए रखना तथा फोटो, वीडियो, सेल्फी और सोशल मीडिया रील्स पर रोक लगाना है।

Leave a Comment