पुणे , जैन दांपत्यों के सामाजिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक और व्यक्तित्व विकास हेतु कार्यरत संस्था युगल धर्म संघ (YDS) के 21वें कार्यवर्ष की शुरुआत सोमवार, 20 जुलाई को टिलक रोड स्थित IMA संचेती हॉल में आयोजित “हैलो ज़िंदगी” नामक प्रेरणादायी कार्यक्रम से बड़े उत्साह के साथ हुई। सकारात्मक विचारों, सुरीले संगीत और ऊर्जा से भरपूर इस कार्यक्रम को सदस्यों का भरपूर प्रेम और उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला।
