पुणे, आज का दिन ईशा पर्ल सोसाइटी और आसपास के संपूर्ण क्षेत्र के निवासियों के लिए एक अत्यंत सुनहरा और ऐतिहासिक क्षण साबित हुआ। परम पूज्य श्रीमद् आचार्य विमल बोधि सूरीश्वर जी महाराज साहेब (आदि ठाणा) तथा पूज्य साध्वी जी महाराज साहेब (आदि ठाणा) का पावन चातुर्मास प्रवेश गत 15 जुलाई को ईशा पर्ल सोसाइटी में अत्यंत धूमधाम, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इसी श्रृंखला में राष्ट्रीय संत परम पूज्य गुरुदेव नरेश मुनि जी महाराज (आदि ठाणा) तथा पूज्य साध्वी जी महाराज साहेब (आदि ठाणा) का भी ईशा पर्ल सोसाइटी परिसर में पावन पदार्पण हुआ, जिससे दो महान संतों का अलौकिक मिलन देखने को मिला।
