जीतो पुणे चैप्टर का सफल वैवाहिक मिलन समारोह !

जैन परिवारों को मिला उचित मार्गदर्शन और मंच !

पुणे, जीतो पुणे चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़, चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के नेतृत्व में शनिवार, 19 जुलाई 2025 को आयोजित वैवाहिक मिलन समारोह (Matrimony Event) सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन जैन समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए एक योग्य जीवनसाथी खोजने में सहायता करने के JITO के निरंतर प्रयासों का हिस्सा था।

इस इवेंट में उपस्थित पेरेंट्स और कैंडिडेट्स ने JITO टीम के प्रयास की सराहना की और इस पहल के लिए उन्हें हार्दिक धन्यवाद दिया। जीतो टीम ने उपस्थित सभी पार्टिसिपेट को जीतो के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत होने और जैन समाज के लिए किए जा रहे उसके प्रयासों के बारे में विस्तार से समझाया।

Leave a Comment