पुणे, महाराष्ट्र की विज्ञापन एजेंसिज के राज्यस्तरीय शीर्ष संगठन ‘फेम’ (फेडरेशन ऑफ एडवरटाइजिंग एंड मार्केटिंग एंटप्रेन्योर्स) की नई कार्यकारी समिति का हाल ही में सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। यह चुनाव 14 जून, 2025 को पुणे में आयोजित फेम की जनरल बॉडी मीटिंग में संपन्न हुआ। इस महत्वपूर्ण बैठक में पुणे, कोल्हापुर, नासिक, छत्रपति संभाजीनगर, सांगली, सातारा, कोंकण, जलगांव, अहिल्यानगर और सोलापुर सहित विभिन्न जिलों की विज्ञापन एजेंसिज के प्रतिनिधि और जिला संगठन के सदस्य ने भाग लिया।
फेम के संस्थापक अध्यक्ष अमरदीप पाटील की अध्यक्षता में और पूर्व अध्यक्ष मोतीराम पिंगले, निवर्तमान अध्यक्ष महेश कराडकर, तथा उपाध्यक्ष प्रभु मुथा की विशेष उपस्थिति में यह चुनाव हुआ।
नए अध्यक्ष रवि पवार ने घोषणा की कि विज्ञापन एजेंसिज के विकास के लिए आगामी समय में विभिन्न सेमिनार और प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जिन जिलों में अभी तक विज्ञापन एजेंसिज के जिला संगठन सक्रिय नहीं हैं, वहाँ उन्हें शुरू करने के प्रयास किए जाएंगे। बैठक में विज्ञापन एजेंसिज के सामने आने वाली विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक का संचालन संदीप झवेरी ने किया, और सचिव रामदेव व्यास ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राज्य भर से बड़ी संख्या में विज्ञापन एजेंसिज के निदेशक मौजूद रहे।