श्री अखिल भारतीय समरथ जैन श्रावक संघ, मालेगाँव के अंतर्गत श्री समरथ जैन श्रावक मंडल, राजस्थान शाखा द्वारा बच्चों में सदगुनों का बीजारोपण हो और जैन संस्कारों का संवर्धन हो इस हेतु से राजस्थान और मालवा शाखा द्वारा १० दिवसीय ग्रीष्मकालीन आवासीय शिविर का आयोजन राजस्थान के पाली शहर में किया जा रहा हैं। इस शिविर में अपने बच्चों को जरूर जरुर भेजे सा। अपने नगर, शहर, गाव मे शिविर की जानकारी देकर छुट्टियों का सदुपयोग करे।
वयोमर्यादा : 9 से 18 वर्ष
शिविर अवधि : 10 दिवस
दि. 18 मई से 27 मई 2025
शिविर की विशेषताएँ :
१) निसर्गरम्य स्थान २) अनुभवी अध्यापक
३) लडको लडकियो की अलग अलग आवास व्यवस्था
४) जीवन जिने की कला ५) जैन धर्म से व्यक्तित्व का निर्माण
*स्थान : विजय आदर्श विद्या मंदिर पाली राजस्थान
शिविर नियमावली :
१. सामायिक का वेश, मुँहपत्ती, आसन, पूंजनी, पेन, पेंसिल, डायरी अवश्य लाना है।
२. शिविरार्थी मोबाइल साथ लाये नहीं, लाया तो जमा करना होगा।
३. स्वयं की बेडशीट, ओढने की चद्दर, पानी बोतल लाना है।
४. शिविर के लिए पूरे १० दिन वहीं रहना अनिवार्य है, बिचमे से छुट्टी नहीं दी जाएगी।
५. शिविर के दौरान पालकों को मिलने आना मना है।
६. कोई विशेष दवाई गोली हो तो उनके साथ देवे, और कोई खास बीमारी हो तो रेक्टर या टीचर को पूर्व में ही सुचना देवे।
७. शिविर के दौरान सामायिक, धार्मिक वाचन, धार्मिक स्पर्धा का आयोजन होगा, उसका रिजल्ट पर्यवेक्षक द्वारा निकाला जाएगा, जो कि अंतिम निर्णय होगा।
८. बच्चों को शिविर छोड़ने की ओर लेकर जाने कि व्यवस्था आपकी होगी।
९. एडमिशन का अंतिम निर्णय कमेटी का होगा।
१०.उम्र जांचने के लिए शिविरार्थी को साथ में आधार कार्ड (Xerox)लाना आवश्यक है।
संपर्क सूत्र :
राजेन्द्र ताथेड
अमरचंद बोहरा
मोहनलाल मेहता
अभिषेक साखला
एडमिशन लिंक
https://samrathsangh.in/forms/9may.html