जीतो के भव्य आयोजन ने बनाया ऐतिहासिक दिन !
पुणे, जीतो पुणे चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़, चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के नेतृत्व में एवं सेक्रेटरी लक्ष्मीकांत ख़ाबिया , ट्रेजरर दिलीप जैन , को-ट्रेजरर रूपेश कोठारी , जॉइंट सेक्रेटरी विशाल सिंघवी के सहयोग से एवं नवकार दिवस कन्वेनर अचल जैन, वाइस चेयरमैन विशाल चोरड़िया, वाइस चेयरमैन अजय मेहता के मार्गदर्शन में जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) फाउंडेशन की अथक मेहनत और पुणे के अटूट साथ ने मिलकर 9 अप्रैल 2025 को नवकार महामंत्र दिवस को भव्य सफलता दिलाई। यह दिन इतिहास के स्वर्णिम पृष्ठों में हमेशा के लिए दर्ज हो गया, पुणे के लगभग 11000 लोगों से जादा की उपस्थिति नवकार के दिव्य मंत्रों की शक्ति में उत्साहित हो गई ।