तीज-रक्षाबंधन के रंग में रंगी नारी शक्ति की उड़ान !
पुणे, जीतो पुणे चैप्टर के चेयरमैन इंद्रकुमार छाजेड़ और चीफ सेक्रेटरी दिनेश ओसवाल के मार्गदर्शन में जीतो लेडीज़ विंग द्वारा तीज और रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उड़ान रूबरू 8.0 प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मात्र दो दिनों में दस हजार से अधिक लोग और तीन करोड़ पच्चीस लाख रुपए से अधिक का व्यापार, यह आंकड़े नहीं, बल्कि हर उस महिला उद्यमी की मेहनत की कहानी है जिसने अपने हुनर और हौसले से यह मुकाम हासिल किया।
