साधना सदन संघ महावीर प्रतिष्ठान में जिनशासन प्रभाविका प. पू. चैतन्यश्रीजी म. सा. के सानिध्य में वालचंदजी संचेती श्रावक शिरोमणि उपाधि से सम्मानित !

पुणे, साधना सदन संघ महावीर प्रतिष्ठान ने पूज्य चैतन्यश्रीजी म. सा. आदि ठाना के पावन सानिध्य में एक विशेष समारोह का आयोजन किया, जिसमें श्री संघ ने अपने वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री वालचंदजी संचेती को उनके 86 वें जन्मोत्सव के अवसर पर ‘श्रावक शिरोमणि’ के सम्मान से अलंकृत कर गौरवान्वित किया।
श्री वालचंदजी संचेती साधना सदन संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष होने के साथ-साथ, पुणे मार्केट चैंबर के पूर्व अध्यक्ष, कैंप एजुकेशन के अध्यक्ष, जै रूप से कार्यरत हैं। वे अपनी कार्यनिष्ठा, संस्थाओं के प्रति समर्पण और आदर्श सेवाभाव के लिए परिचित हैं।

Leave a Comment