प्रकृति और निरिक्षण शक्ति से मिलती है आत्मशुद्धि – युवाचार्य महेंद्र ऋषिजी !

राष्ट्रीय जैन कॉन्फ्रेंस के पदाधिकारियों ने युवाचार्यश्री से लिया आर्शीवाद !

पनवेल, श्रमण संघीय युवाचार्य प्रवर महेंद्र ऋषिजी म. सा. ने चातुर्मास की धर्मसभा मे श्रोताओं को कहा कि सर्वश्रेष्ठ वही है, जो समय पर दूसरों के काम आए। दूसरों के सुख-दुख को समझना, उनका हित करना और सही समय पर निर्णय लेना ही सच्ची महानता है।

उन्होंने सम्राट श्रेणिक राजा के जीवन का उल्लेख करते हुये बताया केवल बल से नहीं, बल्कि अपनी अद्वितीय निरिक्षण शक्ति और विवेक से महान बने। वे हर परिस्थिति का सूक्ष्म निरीक्षण करते, सबको समझते और धर्म के अनुसार न्यायपूर्ण निर्णय लेते। यही गुण उन्हें पूजनीय बनाते थे।

युवाचार्य प्रवर ने यह भी कहा कि निरिक्षण शक्ति ऑब्ज़र्वेशन पावर आत्म-ज्ञान की ओर पहला कदम है। जब तक हम अपने भीतर और बाहर को ध्यानपूर्वक नहीं देखते,तब तक हमारी आत्मा की शुद्धि संभव नहीं हो सकती है।

आज की पीढ़ी में यह शक्ति क्षीण होती जा रही है। पहले लोग साथ बैठकर संवाद करते, प्रकृति का आनंद लेते और एक-दूसरे को समझते थे। आज लोग प्रकृति और आपसी संवाद से कटकर रह गए हैं, जिससे उनकी दृष्टि सीमित हो गई है।

युवाचार्यश्री ने कहा प्रकृति के सान्निध्य में ही मन, प्रकृति से जुड़कर निर्मल और शांत होता है।आत्मा और प्रकृति का गहरा संबंध है। प्रकृति का संरक्षण और आत्मा की शुद्धि, दोनों के प्रति जागरूक रहकर ही मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है।

हितेंद्र ऋषिजी ने कहा आज व्यक्ति धर्म के पीछे नहीं दौड़ता, बल्कि धन के पीछे दौड़ता है। चौबीस घंटे में से वह अधिकांश समय धन कमाने को देता है और धर्म के लिए उसके पास समय नहीं है।

सभा संचालन अशोक बोहरा ने किया ओर बताया कि धर्मसभा मे राष्ट्रीय जैन कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली के अध्यक्ष अतुल चौरड़िया, महामंत्री अमितराय जैन,राष्ट्रीय जैन कॉन्फ्रेंस के वाईस चैयरमैन नरेश बोहरा, राष्ट्रीय जैन कॉन्फ्रेंस के समन्वयक जोन प्रथम के सुरेश लुनावत तथा घाणेराव सादड़ी (घाणेराव) संघ के प्रवीण सोलंकी ,महामंत्री मुकेश पुनमिया उपाध्यक्ष जीवन पुनमिया,निमित पुनमिया,निर्मल परमार
कमलेश पुनमिया आदि पदाधिकारियों की उपस्थित रहीं।

इसदौरान सादड़ी श्रीसंघ के महामंत्री मुकेश पुनमिया ओर पदाधिकारियों ने आगामी वर्ष 2026 मे सादड़ी चातुर्मास की विनती तथा वर्ष 2027 मे श्रमणसंघ के 75वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम मे युवाचार्यजी के पधारने की विनती रखी।

इस अवसर राष्ट्रीय जैन कॉन्फ्रेंस के महामंत्री अमितराय जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किये। ओर पनवेल श्रीसंघ मे युवाचार्य प्रवर के सादगी पूर्ण चातुर्मास मंगल प्रवेश करवाने की प्रसंसा करते हुये बधाई दी।

प्रवक्ता सुनिल चपलोत

Leave a Comment