रुणवाल ग्रुप के संस्थापक सुभाषजी रुणवाल JCAF द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित!

मुंबई, जैन चार्टर्ड अकाउंटेंट फेडरेशन (JCAF) ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर रुणवाल ग्रुप के संस्थापक, आदरणीय सुभाषजी रुणवाल को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। यह सम्मान ठाणे, मुंबई में आयोजित एक गरिमापूर्ण समारोह में प्रदान किया गया।

सुभाषजी रुणवाल को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उनके व्यापारिक क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान और असाधारण उपलब्धियों के लिए दिया गया है। रुणवाल ग्रुप रियल एस्टेट सेक्टर में एक जाना-माना नाम है और अथक प्रयासों से उन्होंने सफलता अर्ज की हैं। सामाजिक, धार्मिक क्षेत्र में वे सदैव अग्रसर रहते हैं।

इस अवसर पर, JCAF ने सुभाषजी रुणवाल के समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना की, जिसने न केवल उनके उद्यम को सफल बनाया है, बल्कि समाज में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। यह पुरस्कार आपके दशकों के अनुभव, नेतृत्व और प्रेरणादायक यात्रा का सम्मान है।

Leave a Comment