पुणे, उपाध्याय प्रवर प.पू. श्री प्रवीणऋषिजी म.सा. ठाणा 2, दक्षिणज्योति प.पू. श्री आदर्शज्योतिजी म.सा. आदि ठाणा 3, और जिनशासन गौरव प.पू. श्री सुनंदाजी म.सा. आदि ठाणा 6 के पावन सान्निध्य में अद्भुत पर्युषण पर्व की आराधना चल रही है।
परिवर्तन चातुर्मास 2025 के दौरान आयोजित पर्यूषण महापर्व के चौथे दिन, एक भव्य सम्मान समारोह में श्री वालचंद संचेती को आदिनाथ जैन श्रावक संघ एवं परिवर्तन चातुर्मास समिति की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इस मौके पर आदिनाथ संघ के अध्यक्ष अनिल नाहर, चातुर्मास समिति के अध्यक्ष सुनील नाहर, पुणे के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार, प्रमोद रांका, प्रवीण चोरबेले, सुरज पारख सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
श्री आदिनाथ संघ के अध्यक्ष अनिल नाहर, चातुर्मास समिति के अध्यक्ष सुनील नाहर, और स्वागत समिति के अध्यक्ष राजश्री पारख ने सभी को हार्दिक बधाई दी।
यह समारोह श्री आदिनाथ स्थानकवासी जैन स्थानक भवन, पुणे और उपाध्याय श्री प्रवीणऋषिजी परिवर्तन चातुर्मास समिति 2025 द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।
आयोजक ने सभी से इस पर्युषण पर्व का लाभ उठाने और बड़ी संख्या में उपस्थित होकर पुण्य अर्जित करने की मनीषा व्यक्त की है