पुणे, गुरुदेव अर्हम विज्जा प्रणेता पूज्य श्री प्रवीण ऋषीजी म. सा. के पावन मार्गदर्शन में, अष्टमंगल पुणे टीम द्वारा बच्चों के लिए आयोजित ‘लिटिल लाइट्स’ शिविर का पहला दिन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस आध्यात्मिक और ज्ञानवर्धक शिविर में कुल 280 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसका लाभ उठाया।

शिविर के पहले दिन को सफल बनाने में पूना टीम के सभी प्रशिक्षकों का बहुमूल्य सहयोग रहा। इनमें रत्नमालाजी भलगट, रुपालीजी धोका, सुप्रियाजी नहार, विनोदजी ओसवाल, प्रतिभाजी सुराणा, श्वेताजी बोरा और अन्य सभी ट्रेनर्स ने अथक प्रयास किए, जिसके परिणामस्वरूप यह दिन अत्यंत आनंदमय रहा।
‘लिटिल लाइट्स’ शिविर का उद्देश्य बच्चों को आध्यात्मिक और नैतिक शिक्षा प्रदान करना है, जिससे वे जीवन में सही दिशा का चुनाव कर सकें। पहले दिन की शानदार शुरुआत के साथ, आयोजक को उम्मीद है कि आने वाले दिन भी बच्चों के लिए उतने ही प्रेरणादायक और लाभकारी होंगे।